फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   50 lockers will be available at Dharamshala Sports Complex.

Hamirpur (Himachal) News: धर्मशाला खेल परिसर में 50 लॉकरों की मिलेगी सुविधा

Fri, 16 Jan 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 16 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के धर्मशाला स्थित खेल परिसर में खिलाड़ियों को आने वाले दिनों में लॉकर की सुविधा मिलेगी। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां चल रही हैं। खेल परिसर में बनाए जाने वाले चेंजिंग रूम में लॉकरों को निर्माण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से चेंजिंग रुम में 50 से अधिक लाॅकरों का निर्माण किया जाएगा। जिससे खिलाड़ियों एक जगह पर अपने सामान को सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी। विभाग की ओर इसके लिए बजट का मांग रखी गई है। बजट मिलने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा बैडमिंटन कोर्ट की मैट को भी बदलने के लिए मंजूरी मिल गई है। फाइनल अप्रूवल के लिए निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

विधानसभा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने खेल परिसर को दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना था। वहीं उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट की मैट बदलने और खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम बनाने के आदेश दिए थे। विभाग की ओर से इन आदेशों पर काम करना शुरू कर दिया है। वहीं जिलाधीश कांगड़ा की ओर इसको लेकर बजट भी दिया गया है।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी रवि शंकर ने कहा कि खेल परिसर में जल्द ही बैडमिंटन कोर्ट की मैट को बदल दिया जाएगा। वहीं खिलाड़ियों के बनाए जाने वाले चेंजिंग रूम में लॉकर की सुविधा भी दी जाएगी। चेंजिंग रूम में 50 से अधिक लॉकरों की सुविधा दी जाएगी जिसका लाभ खिलाड़ियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मार्च से पहले इसको पूरा करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed