फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   50 candidates got employment in ITI rally

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में 50 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

Sat, 27 Jul 2024 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
11 से चार बजे तक कंपनी ने लिया साक्षात्कार
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को 14,430 रुपये मासिक वेतन के साथ मिलेंगी अन्य सुविधाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। स्थान : आईटीआई रैल। समय सुबह 11 बज रहे हैं। राजस्थान की एक निजी कंपनी की ओर से आईटीआई में साक्षात्कार लेने के लिए तैयारियां की जा रही है। 11:30 बजे तक हॉल में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। अभ्यर्थी क्रमबद्ध तरीके से दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। कंपनी की ओर से अधिकारी आईटीआई के अंतिम वर्ष और पास आउट हो चुके अभ्यर्थियों को कंपनी के विभिन्न पदों और वेतन के बारे में जानकारी दी जा रही है। 12:30 बजे तक कंपनी की ओर से 51 अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांच लिए गए हैं। एक बजे से दो बजे तक अभ्यर्थियों को लंच करने का समय दिया गया। दो बजे से चार बजे तक अभ्यर्थियों के निजी तौर पर साक्षात्कार लिए गए। एक-एक करके अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि साक्षात्कार का परिणाम कंपनी की ओर से शाम साढ़े चार बजे निकाला गया। इसमें कंपनी की ओर से 50 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 14,430 रुपये मासिक वेतन और कैंटीन, वर्दी, जूते, मेडिकल की सुविधा मिलेगी।


अभ्यर्थी

साक्षात्कार में कंपनी की ओर से योग्यता के आधार पर चयन किया जा रहा है। कंपनी की ओर से विभिन्न पदों को भरने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है। इससे अभ्यर्थियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


विवेक कुमार, छात्र ट्रेड बेल्डर।

आईटीआई में प्रशिक्षण लेते मुझे निजी क्षेत्र में नौकरी के लिए साक्षात्कार देने का मौका मिल रहा है। कंपनी की ओर से आईटीआई में आकर साक्षात्कार लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंश ठाकुर,छात्र ट्रेड बेल्डर।

बहुत हर्ष का विषय है कि निजी क्षेत्रों में नौकरी करने के लिए कंपनी स्वयं आकर अभ्यर्थियों का चयन कर रही है। यदि साक्षात्कार में चयन हो जाता है तो उनकी आर्थिक स्थिति सही हो जाएगी और परिवार को भी आय होगी।

दीपाशु,आईटीआई पास अभ्यर्थी।

साक्षात्कार में कंपनी की ओर से दस्तावेजों की जांच के बाद निजी तौर पर साक्षात्कार लिया गया है। इसमें अभ्यर्थियों को अपनी कला प्रदर्शित करने का सही अवसर मिलता है।
निखिल, छात्र ट्रेड बेल्डर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed