फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   5,808 ORS packets distributed to 3,553 children in the district

जिले में 3,553 बच्चों को बांटे 5,808 ओआरएस के पैकेट

Wed, 15 Jun 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
5,808 ORS packets distributed to 3,553 children in the district
झनिक्कर में सघन दस्त पखवाड़े के तहत बच्चे को ओआरएस का घोल पिलाती आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में बुधवार से सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू हो गया है। 30 जून तक चलने वाले इस पखवाड़े के पहले दिन आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिले के 405 गांवों के शून्य से पांच साल तक के बच्चों वाले 2,900 घरों में पहुंचकर 3,553 बच्चों को 5,808 ओआरएस घोल के पैकेट और 40 हजार 600 जिंक की टेबलेट वितरित की हैं। इस पखवाड़े के अंतर्गत 30 जून तक आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर शून्य से पांच साल तक के बच्चों को ओआरएस का घोल, जिंक की गोलियां वितरित करेंगी ताकि बच्चों को दस्त होने पर समय पर इलाज मिल सके।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के 97 गांवों के 1,040 बच्चों, भोरंज के 101 गांवों के 901 बच्चों, बड़सर के 68 गांवों के 547 बच्चों, सुजानपुर के 40 गांवों के 299 बच्चों, नादौन के 44 गांवों के 409 बच्चों और स्वास्थ्य खंड गलोड़ के 55 गांवों के 357 बच्चों को ओआरएस घोल व जिंक की गोलियां वितरित की गईं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा बुधवार को शुरू हुआ है। इसके तहत पहले दिन 3,553 बच्चों को ओआरएस घोल व जिंक की गोलियां वितरित की गई हैं। 30 जून तक जिले के सभी बच्चों को यह घोल व गोलियां वितरित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed