{"_id":"693090eb97a6c3302d0a878a","slug":"45000-rupees-fine-collected-by-issuing-50-challans-in-two-days-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-175585-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो दिन में 50 चालान कर 45 हजार रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो दिन में 50 चालान कर 45 हजार रुपये जुर्माना वसूला
Thu, 04 Dec 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। यातायात पुलिस ने दो दिन में यातायात नियमों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो दिन में करीब 50 चालान कर 45 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
पुलिस की ओर से पक्का भरो, अणु सहित शहर के कई स्थानों पर नाका लगाया था। बिना हेलमेट के कुछ लोग दोपहिया वाहन चला रहे थे। इनका चालान किया गया है। ओवरस्पीड के भी चालान किए गए हैं। वहीं, कुछ वाहन चालकों ने वाहनों को इस तरह पार्क किया था जो कि सुगम आवाजाही में अवरोधक बन रहे थे।
ऐसे करीब 25 वाहनों के चालान हुए हैं। यातायात प्रभारी संजय राणा ने बताया कि दो दिनों में करीब 50 चालान किए गए हैं। लगभग 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।