फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   450 kilometer roads will be prepared with modern technology: Suresh

450 किलोमीटर सड़कें आधुनिक तकनीक से होंगी तैैयार : सुरेश

Sat, 03 Aug 2024 05:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
भोरंज विधानसभा क्षेत्र में दो सड़कें भी नई तकनीक से होंगी पक्की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भोरंज में उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। भरेड़ी में सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। बस्सी से तताहर वाया चंदरूही सड़क का निर्माण कार्य नई तकनीक एफडीआर (पुरानी सड़कों का उच्चीकरण) से किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में करीब 450 किलोमीटर सड़कें एफडीआर आधुनिक तकनीक से बनेंगी। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में भी दो सड़कें बस्सी से तताहर वाया चंदरूही और बढ़ाहर से झनिकर सड़क का कार्य शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि इस नई तकनीक से लोगों को भी जागरूक करना जरूरी है। इस तकनीक से बनने वाली सड़कें 15 से 20 साल तक खराब नहीं होंगी। इस दौरान हिमाचल ग्रामीण विकास एवं कृषि बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया, चीफ इंजीनियर शिमला एनपी सिंह, भोरंज के अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज, सहायक अभियंता नितीश भारद्वाज, कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कमल राव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजीव लाल मेहर, वतन सिंह डोगरा, एससी विभाग के खंड भोरंज अध्यक्ष डॉ. दीप चंद, विजय डोगरा, युकां अध्यक्ष राकेश गोल्डी, वॉलीबाल के कोच विद्यासागर शर्मा व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed