फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   45 people positive, including five students of Lambalu School, two died

लंबलू स्कूल के पांच विद्यार्थियों समेत 45 लोग पॉजिटिव, दो की मौत

Fri, 29 Oct 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
45 people positive, including five students of Lambalu School, two died
हमीरपुर बाजार में उमड़ी भीड़। इससे कोरोना फैलने का अंदेशा बढ़ गया है। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू के पांच, गलोड़ स्कूल के दो, बाल स्कूल हमीरपुर के एक विद्यार्थी समेत कुल 45 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 41 रैपिड एंटीजन टेस्ट और चार लोग आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन

वहीं, दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कुल 920 सैंपल लिए गए। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 759 सैंपल लिए गए। जिनमें से 41 पॉजिटिव पाए गए हैं। शेष 151 सैंपलों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट शनिवार को प्राप्त होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वीरवार को आरटीपीसीआर टेस्ट के सैंपलों की रिपोर्ट शुक्रवार को प्राप्त हुई। इन सैंपलों में से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

उधर, स्कूलों में गत दिवस संक्रमित पाए गए अध्यापकों व बच्चों के संपर्क में आए अन्य अध्यापकों व बच्चों के वीरवार और शुक्रवार को सैंपल लिए गए। इनमें लंबलू स्कूल के पांच छात्र संक्रमित पाए गए। एक सैनिक स्कूल का स्टाफ सदस्य और एक बाल स्कूल हमीरपुर का विद्यार्थी संक्रमित निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गलोड़ स्कूल के दो विद्यार्थी पॉजिटिव निकलने के बाद पाठशाला को दिवाली की छुट्टियां के मद्देनजर सात नवंबर तक बंद कर दिया गया है। 26 अक्तूबर को भी एक विद्यार्थी पॉजिटिव निकला था। जिसके चलते वीरवार को ही पाठशाला को खोला गया था। इस बारे में प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल के 45 बच्चों और पांच चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। जिनमें दो विद्यार्थी पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed