{"_id":"61ffda0a65800b7b30439f29","slug":"43-people-turned-positive-in-the-district-two-including-47-year-old-man-died-hamirpur-hp-news-sml398766356","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में 43 लोग निकले पॉजिटिव, 47 वर्षीय व्यक्ति समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में 43 लोग निकले पॉजिटिव, 47 वर्षीय व्यक्ति समेत दो की मौत
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में रविवार को 43 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट में 14 और आरटीपीसीआर में 29 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, बड़सर के बल्हबिहाल क्षेत्र के 47 वर्षीय और संधोल क्षेत्र के घनाला गांव के 70 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। दोनों मृतकों को कोविड रोधी वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थीं। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि रविवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 98 सैंपल लिए गए। जिनमें से 14 पॉजिटिव निकले। वहीं 29 लोग आरटीपीसीआर में संक्रमित पाए गए हैं।
डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग अति आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे मास्क के बगैर बिल्कुुल बाहर न निकलें, आपस में पर्याप्त दूरी बनाकर रखें, कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी न करें और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें। अगर खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण सामने आते हैं तो तुरंत अपने आपको आइसोलेट कर लें तथा अपना टेस्ट करवाएं।