फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   420 candidates appeared for the interview for PET recruitment.

Hamirpur (Himachal) News: पीईटी भर्ती के लिए 420 अभ्यर्थियों ने दिए साक्षात्कार

Thu, 04 Jun 2026 05:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 05:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में बुधवार को शारीरिक शिक्षकों (पीईटी) की बैचवाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार का आयोजन हुआ। इसमें भोरंज और नादौन के उप रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत 420 अभ्यर्थियों ने सुबह 10 से शाम पांच बजे तक अपने दस्तावेजों की जांच करवाई। उपनिदेशक कार्यालय में तैनात जांच कमेटी ने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने कहा कि शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षकों के 355 पदों की बैचवाइज भर्ती के अंतर्गत जिले में छह शिक्षा खंडों में 18 पद भरे जाएंगे। इन 18 पदों में पांच पद सामान्य अनारक्षित वर्ग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के तीन-तीन, ओबीसी बीपीएल का एक, एससी के चार, एससी बीपीएल और एसटी का एक-एक पद भरा जाएगा। उन्होंने कहा चार जून को हमीरपुर, बड़सर और सुजानपुर के रोजगार एवं उप रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। अभ्यर्थियों की फाइल को तैयार कर निदेशालय प्रेषित किया जाएगा। इसके उपरांत शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed