{"_id":"679bd88f647d7d9fd604625d","slug":"42-year-old-man-dies-after-falling-down-stairs-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-147067-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सीढि़यों से गिरकर 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सीढि़यों से गिरकर 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Fri, 31 Jan 2025 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र बड़सर के अंतर्गत उसनाड़ कलां पंचायत में सीढि़यों से गिरकर 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है।
मृतक की पहचान अजय कुमार आयु 42 वर्ष निवासी उसनाड़ कलां के रूप में हुई है। मृतक सुबह 10:00 बजे के करीब लेंटर पर धूप सेंकने के लिए गया था।
वहीं, 15 मिनट बाद जब वह सीढि़यों से उतरने लगा, तो अचानक पैर फिसलने से मुंह के बल पक्के आंगन में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल अवस्था में मृतक को बड़सर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी बड़सर लालमण शर्मा ने की है।