फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   चुनावी रिहर्सल खत्म, आज रवाना होंगी मतदान टीमें

चुनावी रिहर्सल खत्म, आज रवाना होंगी मतदान टीमें

Thu, 16 May 2019 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त अधिकारियों का अंतिम चरण का प्रशिक्षण वीरवार को बहुतकनीकी संस्थान बड़ू में संपन्न हो गया। शुक्रवार को संसदीय क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। जबकि, महिला मतदान केंद्रों पर महिलाएं शनिवार को रवाना होंगी। 19 मई को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित 1764 बूथों पर मतदान होगा। हमीरपुर जिले में 528 मतदान केंद्र, बिलासपुर में 414 जबकि, ऊना जिले में 512 मतदान केंद्र हैं। जबकि, 23 मई को ईवीएम से मतों की गणना होगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी तमाम गतिविधियों एवं क्रिया-कलापों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस रिहर्सल में 450 मतदान एवं पीठासीन अधिकारियों, 12 सेक्टर अधिकारियों, 19 सूक्ष्म पर्यवेक्षकों, 20 महिला एवं 8 विशेष अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर शशिपाल नेगी ने बताया कि मतदाताओं को घर-घर जाकर बीएलओ और बूथ स्तर के अधिकारी की ओर से वितरित फोटो वोटर पर्ची इस बार 19 मई को पहचान दस्तावेज के रूप में मान्य/स्वीकार नहीं की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अन्य ग्यारह दस्तावेज पहचान के लिए अधिसूचित किए गए हैं, उनके आधार पर भी मतदान किया जा सकता है। जिला स्तर के मुख्य प्रशिक्षक विजय चौहान ने भी मतदान प्रक्रिया संबंधी बारीकियों से अधिकारियों को अवगत करवाया। ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन की तकनीकी जानकारी देने के लिए पंद्रह इंजीनियर्स को लगाया गया था। इसी प्रकार की रिहर्सल भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनावी ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में सहायक निर्वाचन अधिकारी भोरंज की अध्यक्षता में प्रदान की गई। इस अवसर पर नोडल अधिकारी गोपाल चौहान, अरुण कतना, राजेश शर्मा, संजय धीमान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed