{"_id":"5cdc4409bdec2207194b0199","slug":"41557939209-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के सूचना बोर्ड पर अंकित नहीं हो पाई मुफ्त दवाइयों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत के सूचना बोर्ड पर अंकित नहीं हो पाई मुफ्त दवाइयों की सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। पंचायत के सूचना बोर्डों पर सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली मुफ्त दवाइयों की सूची अंकित नहीं हो पाई है। जागरूकता की कमी के कारण गरीब लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश उच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य विभाग को गरीब मरीजों को मुफ्त में दी जाने वाली दवाइयों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने के आदेश पारित किए हैं। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों को जागरूक करने में अभी तक कामयाब नहीं हो सका है।
लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से उच्च न्यायालय ने प्रदेश के पंचायत सचिवों को पंचायत घरों के नोटिस बोर्ड पर गरीब मरीजों को मुफ्त में दी जाने वाली दवाइयों की जानकारी संलग्न करने के आदेश जारी किए थे लेकिन, अभी ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड पर इन दवाइयों की सूची नहीं लग पाई है। क्षेत्र के लोगों में सुनील शर्मा, विनोद कुमार, राहुल शर्मा, प्रदीप कुमार और अशोक ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस बारे में स्वास्थ्य विभाग को सख्ती से आदेश जारी किए जाएं ताकि, लोगों को इसका लाभ मिले। इस संबंध में बीएमओ बड़सर डॉ. हेमराज कालिया ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों को घर-घर जाकर जागरू करते हैं। पंचायत सूचना बोर्ड पर मुफ्त दवाइयों की सूची अंकित करवाई जाएगी।