{"_id":"5c9bb7f2bdec2213e9291d14","slug":"41553709042-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जाहू बाजार और बस स्टैंड में हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने जाहू बाजार और बस स्टैंड में हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत जाहू बाजार और बस स्टैंड में पुलिस ने बुधवार को दुकानदारों की ओर से सड़क के किनारे अवैध रूप से रखे सामान को हटाया। इसके साथ सड़क के किनारे खड़े बेतरतीब एक दर्जन वाहनों का चालान किया गया। जाहू में बुधवार को भोरंज पुलिस ने बाजार और बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों की ओर से सड़क के किनारे अवैध रूप से रखे गए सामान को मौके पर हटाया गया और चेतावनी दी कि अगर दोबारा सड़क पर सामान रखा तो सामान को जब्त कर कानूनी कार्रवाई अमल लाई जाएगी। इस दौरान जाहू बाजार और बस स्टैंड में पुलिस ने एक दर्जन वाहनों के मौके पर चालान काटे।
विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस ने हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत सिंह, जाहू पुलिस चौकी प्रभारी परमजीत सिंह और अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। पुलिस कर्मचारियों ने बस स्टैंड में सब्जी की दुकानों, मिठाई और ढाबा मालिकों की ओर से किए गए अवैध कब्जों को मौके पर हटाया। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने आनन-फानन में सड़क के किनारे रखा अपना सामान दुकानों में समेट लिया। इस संबंध में भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने कहा कि जाहू बस स्टैंड और बाजार से अवैध कब्जे हटवाए हैं। इसके साथ एक दर्जन वाहनों के चालान काटे हैं। उन्होंने कहा कि दोबारा सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।