फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पहले दस दिनों में बाबा के दरबार चढ़े डेढ़ करोड़

पहले दस दिनों में बाबा के दरबार चढ़े डेढ़ करोड़

Sun, 24 Mar 2019 12:49 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र माह मेलों के प्रथम दस दिनों में कुल एक करोड़ 47 लाख 93 हजार का चढ़ावा श्रद्धालुओं ने चढ़ाया है। पिछले साल पहले दस दिनों में बाबा के दरबार में एक करोड़ 21 लाख 39 हजार 853 रुपये का चढ़ावा चढ़ा था। इस वर्ष पहले दस दिनों का चढ़ावा पिछले वर्ष के मुकाबले 26 लाख 53 हजार 147 रुपये अधिक है। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने मंदिर में सोने चांदी के अलावा विदेशी मुद्रा चढ़ाई है।
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम विशाल शर्मा ने बताया कि मेलों के दौरान पिछले साल के मुकाबले पहले दस दिनों में इस साल करीब साढ़े 26 लाख का अधिक चढ़ावा श्रद्धालुओं ने मंदिर में चढ़ाया है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के रहने, खाने-पीने के लिए न्यास की तरफ से बेहतर प्रबंध किए गए हैं। चैत्र माह मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर न्यास प्रशासन की तरफ से कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा बुजुर्ग तथा दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए न्यास की तरफ से मंदिर परिसर तक पहुंचाने के लिए वाहनों की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed