फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   संदिग्ध समझ पुलिस को कर दिया फोन, चौकी में पूछताछ कर छोड़ा

संदिग्ध समझ पुलिस को कर दिया फोन, चौकी में पूछताछ कर छोड़ा

Fri, 15 Feb 2019 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस चौकी भोटा के तहत स्थानीय कस्बे में बस में सवार तीन व्यक्तियों को उसी बस में सवार एक अध्यापक ने संदिग्ध समझ पुलिस को फोन कर दिया। सूचना के आधार पर तीन युवकों को पुलिस बस से उतारकर चौकी ले गई। इस दौरान पुलिस ने तीनों प्रवासी युवकों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद तीनों प्रवासियों के पास पहचान पत्र पाए गए। हरियाणा के रहने वाले तीनों व्यक्ति हमीरपुर में अपने किसी दोस्त की शादी में जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तीनों प्रवासियों को छोड़ दिया। ऊना से हमीरपुर की ओर आ रही एक निजी बस में सवार तीन लोगों पर किसी ने संदिग्ध होने का शक जताया। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने पुलिस को बस में संदिग्धों के सवार होने की सूचना दी वह एक अध्यापक हैं।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने सूचना मिलते ही भोटा में बस सवार तीनों प्रवासियों को बस से उतार दिया और उन्हें चौकी ले गई। पूछताछ में तीनों के पास पहचान पत्र निकले और उन्होंने बताया कि वह दोस्त के शादी समारोह में शामिल होने के लिए यहां आए हैं। पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के बाद जिला सहित प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में संदिग्धों के घूमने पर लोग सतर्क हो गए हैं। कई जगह कश्मीरी मूल के लोगों को भी लोगों ने उनके क्वार्टरों से खदेड़ा है। ऐसे में बस में अपने गंतव्य जा रहे तीनों प्रवासियों पर किसी ने संदिग्ध होने का शक जताया और पुलिस को इसकी सूचना दी। इस संबंध में पुलिस चौकी भोटा से जांच अधिकारी अमरजीत सिंह का कहना है कि पुलिस को किसी ने बस में तीन संदिग्ध दिखने की सूचना दी थी। जिसके आधार पर भोटा में तीनों को बस से उतारकर मामले की जांच की गई। जांच में तीनों के पास पहचान पत्र पाए गए और वह यहां अपने दोस्त की शादी में शिरकत करने आए हैं। इसके बाद तीनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed