{"_id":"5c38cf6abdec22736b5e8b1a","slug":"41547226986-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर व्यास नदी किनारे की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर व्यास नदी किनारे की सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार एक टीम ने ब्यास नदी को साफ सुथरा करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सुजानपुर में स्वच्छता अभियान चलाया। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के साथ टीम ने सुजानपुर मैदान और ब्यास नदी के किनारों पर सफाई की। इस मौके पर टीम में मौजूद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशाषी अभियंता एसके धीमान और टीम के अधिकारी मौजूद रहे।
इससे पूर्व मैदान में चलाए गए सफाई अभियान में सुजानपुर उपमंडल अधिकारी शिवदेव सिंह ने विशेष रूप से पहुंचकर लोगों से शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जो भी शहर में होटल, रेस्टोरेंट, लघु उद्योग कार्य कर रहे हैं, उनसे निकलने वाला किसी भी तरह का पानी नदी में न मिले, इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष अशोक मेहरा, उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी ने भी लोगों से शहर को साफ सुथरा बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी दिन में दो बार सुजानपुर बाजार में घूम रहे हैं। ऐसे में कोई भी व्यापारी कूड़ा सड़क पर न फेंके। सारा कूड़ा कर्मचारियों के पास दें।