{"_id":"5c1145cabdec22419d12c60a","slug":"41544635850-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ लगी पीली रेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ लगी पीली रेखा
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय बाजार में अतिक्रमण पर शिकंजा कसने के लिए नगर पंचायत ने सड़क के दोनों ओर पीली रेखा लगवा दी है। नादौन नगर पंचायत के कार्यकारी सचिव एवं ईओ ज्वालामुखी देश राज चौधरी की अगुवाई में कर्मचारियों कुलदीप कुमार, ईशु बाला, किशोरी लाल, रमेश चंद आदि ने दुकानों के आगे पीली लाइन लगवाते हुए दुकानदारों तथा रेहड़ी-फड़ी वालों को अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि इस रेखा का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इन नियमों का पालन करवाने के लिए नियमित तौर पर बाजार का निरीक्षण किया जाएगा। कार्यकारी सचिव देश राज चौधरी ने बताया कि काफी समय से इस समस्या के बारे में शिकायतें मिल रही थीं। जिस कारण पिछले दिनों उपायुक्त हमीरपुर ने भी विशेष तौर पर नादौन बाजार का निरीक्षण किया था। उन्होंने मौके पर ही बाजार में दुकानों के आगे पीली रेखा लगाने के निर्देश दिए थे। अब नादौन बाजार का नियमित निरीक्षण किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से इसके लिए सहयोग करने का आग्रह किया।