{"_id":"5bd8a124bdec226d0679cd35","slug":"41540923684-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार हादसे में नादौन के व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार हादसे में नादौन के व्यक्ति की मौत
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के बेला गांव निवासी टेक चंद (45) पुत्र भागा सिंह की सोमवार रात को कांगड़ा जिले के दौलतपुर चौक पर कार दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे से गांव में माहौल गमगीन हो गया। कांगड़ा के दौलतपुर चौक पर कार में नादौन की ओर आते समय सामने से आ रहे एक ट्राले से सीधी टक्कर होने से चालक टेक चंद की मौत हो गई।
इस घटना में उसी कार में सवार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नादौन मनिंद्र डिंपल कटोच को भी चोटें आई, परंतु वह बाल-बाल बचे। टेक चंद के अचानक निधन पर क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया। टेक चंद पेशे से चालक था और अविवाहित था। वह किसी काम से डिंपल कटोच के साथ कांगड़ा गए थे। रास्ते में ट्राले से टक्कर हो जाने के बाद टेक चंद की मौत हो गई, जबकि डिंपल कटोच घायल हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनों ने मंगलवार को नादौन में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। सांसद अनुराग ठाकुर, एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, महामंत्री पवन शर्मा ने गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।