फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   विद्यार्थी वन मित्र योजना के लिए 1 करोड़ रुपये बजट

विद्यार्थी वन मित्र योजना के लिए 1 करोड़ रुपये बजट

Thu, 11 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विद्यार्थी वन मित्र योजना के लिए इस वर्ष 1 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया गया है। बजट के तहत सरकारी स्कूल के विद्यार्थी स्कूल परिसर के आसपास पौधे लगाएंगे। पौधे लगाने के बाद विद्यार्थी ही इन पौधों को देखभाल करेंगे। वन विभाग की ओर से इसके लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी स्कूल परिसर के आसपास ही 5-5 पौधे लगाएंगे। इस योजना के सफल बनाने के लिए स्कूलों की अहम भूमिका रहेगी। स्कूलों में विद्यार्थियों को इस बारे में जागरूक भी किया जाएगा। विभाग की यह योजना पेड़ों की संख्या में वृद्धि करने का कार्य करेगी। इससे पहले प्रदेश सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में पौधरोपण अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए अब विभाग ने विद्यार्थी वन मित्र योजना के तहत सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की ओर से 5-5 पौध लगाने का निर्णय लिया है। विभाग की यह योजना बच्चों को प्रेरित करने का कार्य करेगी। विद्यार्थियों को वनों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में शिक्षित और जागरूक करने के लिए इस योजना को शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में वन अरण्यपाल हमीरपुर अनिल कुमार जोशी ने कहा कि विद्यार्थी वन मित्र योजना के तहत 1 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed