फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   शिक्षा उपनिदेशक ने जांचा मिड डे मील, पाई खामियां

शिक्षा उपनिदेशक ने जांचा मिड डे मील, पाई खामियां

Fri, 14 Sep 2018 07:28 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा उपनिदेशक ने जांचा मिड डे मील, पाई खामियां
विज्ञापन

खामियों को दूर करने के दिए निर्देश
प्रधानाचार्य ने मिड डे मील वर्कर से मांगा स्पष्टीकरण
मिड डे मील वर्कर ने की थी खराब राशन उपलब्ध करवाने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में मिड डे मील को लेकर खामियों की शिकायत के बाद शुक्रवार को शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर ने स्कूल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिड डे मील में खामियां पाईं। उन्होंने इन खामियों को दूर करने के लिए स्कूल प्रधानाचार्य और एसएमसी को निर्देश दिए हैं। मिड डे मील वर्कर्स ने शिक्षा विभाग से खराब राशन देने की शिकायत की थी। वीरवार को इसकी शिकायत के बाद शुक्रवार को शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर उच्चतर सोमदत्त सांख्यान टौणी देवी स्कूल पहुंचे। उन्होंने मिड डे मील के रजिस्टर के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को जांचा। इसके बाद प्रधानाचार्य व एसएमसी के पदाधिकारियों से भी बातचीत की।

शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान ने बताया कि शिकायत के बाद वह स्कूल पहुंचे और उन्होंने व्यवस्थाओं को जांचा। जिसमें कई खामियां पाई गई हैं। दूसरी ओर प्रधानाचार्य वंदना धीमान ने मिड डे मील वर्कर रक्षा देवी को स्पष्टीकरण देने के लिए पत्र जारी किया है। प्रधानाचार्य का कहना है कि 13 सितंबर को शाम सवा दो बजे मिड डे मील वर्कर का शिकायत पत्र मिला था और यह आरोप निराधार, असत्य व तथ्यों से परे हैं। वर्कर ने पाठशाला प्रबंधन को कभी इसकी लिखित और मौखिक शिकायत नहीं की। स्कूल प्रशासन कोई कार्रवाई न करता तो उच्च अधिकारियों के ध्यान में यह मामला लाया जाता। इस मामले को उनकी बिना अनुमति के सीधे मीडिया में ले जाना सेवा नियमों के विरुद्ध है। प्रधानाचार्य ने 15 सितंबर दोपहर एक बजे तक स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं मिड डे मील वर्कर रक्षा देवी का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार प्रबंधन को मौखिक शिकायत की तथा कार्रवाई न होने पर उन्होंने लिखित शिकायत की। अब प्रबंधन उनपर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। उन्होंने कहा कि उनके आरोप सही हैं तथा नौकरी से हटाने के लिए धमकाया जा रहा है। वह गरीब परिवार से संबंध रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed