{"_id":"5b5339274f1c1b6f548b5cc4","slug":"41532180775-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग की डेंगू को लेकर एडवाइजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग की डेंगू को लेकर एडवाइजरी जारी
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. सवित्री कटवाल ने डेंगू रोग से बचाव के उपायों की एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि मच्छर के काटने से डेंगू फैलता है। यह मच्छर दिन में ज्यादा सक्रिय होता है तथा इस मच्छर के शरीर पर चीते जैसी धारियां होती हैं। यह मच्छर साफ पानी में प्रजनन करता है। घर के अंदर शांत पानी और बाहर इकट्ठे हुए पानी के गड्ढों में यह मच्छर पनपता है। डेंगू मेें तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों में दर्द, भूख कम लगना, उल्टी दस्त व चमड़ी पर लाल चकत्ते आदि लक्षण दिखाई देते हैं।
उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें। पानी की निकासी की नालियों की सफाई रखें। खुले में पड़े बेकार बर्तनों और टायर आदि में पानी इकट्ठा न होने दें तथा कूलर, घड़े, फूलदान आदि से निरंतर पानी बदलते रहें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें, जिससे पूरा शरीर ढका हो। रात को सोते समय मच्छर दानी का प्रयोग करें। मच्छर अवरोधी उपायों को अवश्य अपनाएं। डेंगू से संक्रमित व्यक्ति को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक से जांच करवाएं ताकि समय पर पीड़ित का उपचार किया जा सके।