{"_id":"5b4b821a4f1c1b49748b4e93","slug":"41531675162-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं पीने को पानी नहीं तो कहीं बह रहा व्यर्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं पीने को पानी नहीं तो कहीं बह रहा व्यर्थ
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के लोग शहर में आईपीएच विभाग की अव्यवस्थाओं से परेशान हो गए हैं। शहर में कई जगह पीने को पानी नहीं है या पानी सप्लाई मात्र अपर्याप्त है तो कई भागों में पानी पेयजल पाइपों से ब्यर्थ बह रहा है। वार्ड नंबर दो की लक्ष्मण गली से होकर गुजरने वाली पेयजल पाइप से लगातार तीन दिन से सैकड़ों लीटर पानी ब्यर्थ बह रहा है लेकिन, आईपीएच विभाग ने इसकी सुध नहीं ली है। स्थानीय लोगों में रणजीत सिंह, शक्ति चंद, शुभम धीमान, सतीश कुमार, बलवीर सिंह आदि का कहना है कि विभाग के कर्मचारियों को इस बारे में अवगत भी करवाया गया लेकिन, उन्होंने समस्या का समाधान नहीं किया। रविवार दोपहर को भी सैकड़ों लीटर पानी रास्ते पर ब्यर्थ बहा।
वहीं, वार्ड में कई घरों को पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं है। इसके अलावा गांधी चौक पर मौजूद शेल्टर के ऊपर रखी पानी की टंकी भी ओवरफ्लो होकर बहती रही लेकिन, न तो नगर परिषद और न ही आईपीएच विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सुध ली। गांधी चौक पर पानी इकट्ठा हो गया और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, टाउन हाल और नगर परिषद कार्यालय से आने वाला गंदा पानी भी नालियां ब्लॉक होने के कारण टाउन हाल के गेट पर जमा हो गया। इससे बदबू और गंदगी का आलम है। इस संबंध में ईओ नगर परिषद हमीरपुर विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि संबंधित विभागों को अवगत करा समस्याओं का समाधान करवा दिया जाएगा।