{"_id":"5b48afee4f1c1b35748b458d","slug":"41531490286-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजूरी की टीम बनी हमीरपुर ब्लॉक की कबड्डी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजूरी की टीम बनी हमीरपुर ब्लॉक की कबड्डी चैंपियन
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खेल महाकुंभ के पहले चरण में हमीरपुर खंड की कबड्डी प्रतियोगिता बजूरी टीम ने जीत ली है। ब्लॉक सतर के फाइनल मुकाबले में बजूरी ने लाहलड़ी को हराकर अपना दबदबा कायम किया। वीरवार देर शाम हमीरपुर के बाल स्कूल खेल मैदान में कबड्डी की फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को ग्रामीण विकास मंत्री ने पुरस्कृत भी किया। मुकाबले में ब्लॉक स्तर पर पहले स्थान पर रही बजूरी की टीम को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। जबकि उपविजेता लाहलड़ी को 3100 रुपये और झनियारा, बाड़ी फरनोल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
इन टीमों को 2100-2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। स्टार ऑफ द मैच संदीप को भी मुख्यातिथि ने टीशर्ट भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि वीरेंद्र कंवर ने कहा कि खेल महाकुंभ के माध्यम से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। खेल महाकुंभ में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की 800 से ज्यादा पंचायतों के 5200 से ज्यादा गांवों की 1300 से ज्यादा टीमें भाग ले रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2022 तक न्यू इंडिया विजन के साथ देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की इच्छाशक्ति के साथ काम कर रहे हैं। खेल का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से आज हिमाचल प्रदेश में खेलों का नया ढांचा विकसित हो रहा है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्यारे लाल शर्मा, सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देशराज शर्मा, केसीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, जिला परिषद सदस्य वीना कपिल, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष वीना शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभयवीर लवली, खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय रिंटू, विशाल पठानिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।