{"_id":"5b081d034f1c1b8d6e8b4983","slug":"41527258371-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से स्कूल गई छात्रा की रहस्यमयी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से स्कूल गई छात्रा की रहस्यमयी मौत
Updated Fri, 25 May 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के कठियाणा स्कूल की एक छात्रा की स्कूल जाते समय रहस्यमयी परिस्थितियों मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर मौत के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। छात्रा की पहचान सुनिधि (15) पुत्री हरी चंद निवासी गांव जनैहण जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। शुक्रवार को सुनिधि हर दिन की तरह अपने भाई और सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी।
रास्ते में अचानक उसे चक्कर आ गया। इस कारण वह बेहोश होकर नीचे गिर गई। उसके साथ स्कूल जा रहे उसके भाई और सहेलियों ने उसे उठाकर स्कूल पहुंचाया। स्कूल प्रबंधन ने बेहोश हुई छात्रा को 108 एंबुलेंस की सहायता से भोटा अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी बडसर जसवीर ठाकुर ने बताया कि जनैहण गांव की एक छात्रा की स्कूल जाते समय मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन जारी है।