{"_id":"5af9c4e84f1c1be2408b53bb","slug":"41526318312-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी इलाके में आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहायशी इलाके में आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू
Updated Mon, 14 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताल(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चमनेड़ के रिहायशी इलाके में लगी आग पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काबू पाकर बड़ा नुकसान होने से बचा लिया है। गांव के जंगल में लगी आग सोमवार सुबह ही रिहायशी इलाके में पहुंच गई। आग की चपेट में आने से अश्वनी कुमार पुत्र चंदू राम और प्रकाश चंद पुत्र कृष्ण दयाल के रिहायशी मकान को बचाया गया है।
वहीं आग के कारण जंगल में हजारों रुपये की वन संपदा राख हो गई है। वहीं प्रकाश चंद के घर के पास स्थित बरगद का पेड़ भी इस आग की चपेट में आकर राख हो गया। सोमवार सुबह आग को रिहायशी इलाके की ओर बढ़ते देख ग्राम पंचायत चमनेड़ के पूर्व उपप्रधान प्रकाश चंद ने दमकल विभाग को फोन पर सूचित किया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पौने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर जान माल का नुकसान होने से बचाया। इस संबंध में स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी का कहना है कि कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। रिहायशी क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं हुआ है।