{"_id":"5a87081d4f1c1bca798ba018","slug":"41518798877-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगड़ स्कूल के मेधावियों को बांटे इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगड़ स्कूल के मेधावियों को बांटे इनाम
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगड़ में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने बच्चों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत में फंसा हुआ बच्चा न अपने काम आता है, न देश के और नहीं ही परिवार के। इसलिए नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल के भवन के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत केंद्र सरकार से करीब 23.50 लाख रुपये मंजूर हो गया है। बरसात की छुट्टियों के बाद बच्चों को स्कूल में भवन की कमी भी दूर हो जाएगी। अनुराग ने कहा कि स्कूल के लिए करीब पौने दो लाख रुपये का नया फर्नीचर भी मंजूर कर दिया गया है। स्कूल में पीटी और हिंदी शिक्षकों की कमी को अधिकारियों से कह कर शीघ्र दूर कर दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, प्रधानाचार्य जगदीश रनौत, स्थानीय प्रधान नीलम ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त, पवन शर्मा, अनिल चंदेल, अभयवीर लवली, अजय रिंटू, अनिल परमार, विकास कानव, सुरजीत ठाकुर, स्कूल प्रबंधन और अभिभावक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।