{"_id":"5a5f7b304f1c1ba5268b5005","slug":"41516206896-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवंटित राशि को शीघ्र विकास कार्यों पर खर्च करें : सुभाष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवंटित राशि को शीघ्र विकास कार्यों पर खर्च करें : सुभाष
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी(हमीरपुर)। पंचायत समिति बमसन की बैठक बुधवार को समिति सभागार टौणी देवी में अध्यक्ष सुभाष चंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें उपाध्यक्ष के साथ बीडीओ व अन्य ने भाग लिया। बैठक में समिति के सदस्यों को आवंटित की गई राशि से करवाए जा रहे विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही जिन स्थानों पर यह राशि खर्च नहीं हुई है, वहां इसके कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही मनरेगा के तहत विभिन्न पंचायतों के शेल्फ पारित किए गए। पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई तथा आगामी समय में सदस्यों ने अपने वार्डों से संबंधित विकास कार्यों को भी रखा। इसके साथ ही नई सरकार बनने पर बधाई दी गई तथा सदस्यों ने आग्रह किया कि इस बार के बजट में समिति के सदस्यों को अधिक बजट का प्रावधान किया जाए। 14वें वित्तायोग की पूरी राशि पहले ही पंचायतों को सीधे जा रही है तथा बीडीसी सदस्य को विकास कार्य करवाने में दिक्कत हो रही है। नई सरकार इसका समाधान निकाले और समिति के सदस्य लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर सकें। टौणी देवी से बीडीसी सदस्य प्रेम लता ठाकुर ने टौणी देवी में तहसील कल्याण अधिकारी का कार्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा। टौणी देवी में तहसील कार्यालय न होने से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए हमीरपुर, भोरंज व सुजानपुर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बैठक में समिति के सदस्य राकेश कुमार, अजय कुमार, त्रिशला देवी मौजूद रहे।