{"_id":"5a34052c4f1c1b6a118b8043","slug":"41513358636-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलान्यास के दस वर्ष बाद भीं पूरा नहीं हुआ सीवरेज कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलान्यास के दस वर्ष बाद भीं पूरा नहीं हुआ सीवरेज कार्य
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। कस्बा का सीवरेज कार्य शिलान्यास के दस वर्ष बाद भी पूरा नहीं हुआ है। वर्ष 2007 में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सीवरेज योजना के कार्य का शिलान्यास किया था। अभी भी कई घरों को सीवरेज सुविधा से नहीं जोड़ा गया है। दर्जनों परिवार ऐसे हैं जिन्होंने सीवरेज निर्माण होने की आस में अपने घरों में सेप्टिक टैंक नहीं बनाए हैं। इस कारण देशभर में चल रहे संपूर्ण स्वच्छता अभियान की खिल्ली उड़ रही है। नादौन में कुल 7 वार्ड हैं और जिनमें अभी तक पूर्ण रूप से वार्ड एक को ही इस योजना का फायदा मिलना शुरू हुआ है। वहीं वार्ड दो में इस योजना का कुछ ही परिवार लाभ उठा पाएं हैं। इसके अलावा अन्य वार्ड सीवरेज सुविधा से वंचित हैं। वार्डों में अभी सबलेट सीवरेज पाइपें डालने का कार्य चला हुआ है। लोगों में संजीव कुमार, सन्नी कुमार, दीपक मेहरा, राजीव कुमार, संजय कुमार, भोलू राम, कुलदीप कुमार, छूना राम, सुनील कुमार, पवन कुमार, रवि कुमार, अनीश कुमार, संतोष कुमारी, सुनीता देवी, ऊषा देवी, ज्योति कुमारी, रंजना कुमारी, वीना देवी, प्रवीन देवी, कुमार गौरव आदि का कहना है कि सीवरेज को शुरू किया जाना तो दूर शहर के कई वार्डों में तो इसके लिए अभी सबलेट पाइपें भी नहीं बिछी हैं। उन्होंने सीवरेज लाइनों को बिछाने का कार्य तेज गति से करने की मांग की है। लोगों ने निर्माण में कोताही बरतने के लिए जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर शीघ्र ही सीवरेज कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
सीवरेज कार्य कर रही कंपनी के ठेकेदार अनिल सूद का कहना है कि सीवरेज कार्य कंपनी द्वारा मार्च 2012 से शुरू किया गया था तथा इस कार्य को पूरा करने का टारगेट जून 2018 तक है। समय रहते इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा। उधर, आईपीएच विभाग के एसडीओ मीर चंद का कहना है कि कार्य को शीघ्र पूरा किया जा रहा है ताकि लोगों को पेश आ रही मुश्किलों का हल हो सके।
विज्ञापन
सीवरेज कार्य कर रही कंपनी के ठेकेदार अनिल सूद का कहना है कि सीवरेज कार्य कंपनी द्वारा मार्च 2012 से शुरू किया गया था तथा इस कार्य को पूरा करने का टारगेट जून 2018 तक है। समय रहते इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा। उधर, आईपीएच विभाग के एसडीओ मीर चंद का कहना है कि कार्य को शीघ्र पूरा किया जा रहा है ताकि लोगों को पेश आ रही मुश्किलों का हल हो सके।
विज्ञापन