{"_id":"5a1825f34f1c1b70548bf424","slug":"41511532019-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर कॉलेज के कॉमर्स प्रवक्ता का तबादला आदेश रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर कॉलेज के कॉमर्स प्रवक्ता का तबादला आदेश रद्द
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर के कॉमर्स प्रवक्ता के तबादला आदेश को रद्द कर दिया गया है। न्यायालय ने फैसले की सुनवाई करते हुए तबादले को रद्द करने का आदेश जारी किया है। प्रवक्ता के तबादला आदेश रद्द होने पर कॉलेज के कॉमर्स विषय के विद्यार्थियों ने खुशी जताई है।
प्रदेश सरकार ने जुलाई माह में बड़सर कॉलेज में दो प्रवक्ताओं के तबादले के आदेश दिए थे। बॉटनी विभाग के प्रवक्ता के तबादला आदेश दूसरे स्थान पर समायोजित हो गए थे, लेकिन कॉमर्स प्रवक्ता ने 16 जुलाई को तबादला आदेशों के खिलाफ न्यायालय में चुनौती दी थी। इस पर न्यायालय ने 18 जुलाई को तबादला आदेशों पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी। वहीं, कॉमर्स प्रवक्ता ने 19 जुलाई को पुन: कार्यभार संभाल लिया था। उसी फैसले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने 17 नवंबर को प्रवक्ता के पक्ष में अंतिम फैसला सुनाया। कॉलेज के कॉमर्स छात्र-छात्राओं ने तबादला आदेश रद्द होने पर खुशी व्यक्त की है तथा मिठाई बांटी है। कॉलेज के छात्रों अभिषेक धीमान, राहुल ठाकुर, पुनीत शर्मा साहिल, रविना, श्वेता, नूरानी, दीक्षा, सुमिता, मोनिका, कंचन, अंचना, विशाल, अजय, पंकज व अक्षय ने न्यायालय के फैसले की सराहना की है। उधर, कॉलेज प्रिंसिपल मीना सूद का कहना है कि कॉमर्स प्रवक्ता के तबादला आदेश रद्द हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अदालत ने तबादला आदेशों पर रोक लगा दी थी तथा अब तबादला आदेश रद्द होने के निर्णय की कॉपी मिल गई है।