{"_id":"5a0af7ef4f1c1b9e678bb7f7","slug":"41510668271-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में बाल स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में बाल स्कूल प्रथम
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। इंटरएक्टिव स्कूल ऐंगेजमेंट कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रतन गौतम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर फोटोयुक्त मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करवाएं। विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक सरकार का गठन करने में अपना पूर्ण सहयोग दें।
इस प्रतियोगिता में जिला के 112 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और राजकीय उच्च पाठशालाओं के करीब 224 विद्यार्थियों ने विशेष रूप से भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर की टीम के अंकित व निखलेश प्रथम रहे। इन छात्रों का चयन 20 से 25 नवंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस अवसर पर उप निदेशक उच्चतर शिक्षा सोमदत्त संख्यान, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर मीना ठाकुर, प्रधानाचार्य भलेठ स्कूल बालकृष्ण शर्मा, तहसीलदार रतनजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।