{"_id":"5a06ebfb4f1c1b6d548bc351","slug":"41510403067-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों को न्योता दे रहे मैहरे में सड़क पर बने गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों को न्योता दे रहे मैहरे में सड़क पर बने गड्ढे
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)।
ऊना से भोटा सड़क पर मैहरे में बने गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। बाजार में सड़क किनारे नालियों का प्रबंध सही न होने से दिक्कत और अधिक बढ़ गई है। लगभग एक दर्जन से अधिक गाड़ियां बीत दिनों नालियों में फंस चुकी हैं। मैहरे बाजार के दुकानदारों ने सड़क की मरम्मत तथा गड्ढों को भरने की मांग की है।
ऊना-भोटा सड़क की मैहरे बाजार में हालत काफी बदतर है। मैहरे बस स्टैंड के पास सड़क में गंदे पानी की निकासी प्रबंध सही नहीं है। लोहे की जाली से ढकी हुई नाली जनता को परेशान कर रही है। नाली के कई ढक्कन निकलने से वाहनों के फंसने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, गारली चौक में सड़क किनारे निकाली नाली वाहनों चालकों के लिए खतरा बनी हुई है। मैहरे बाजार कमेटी प्रधान विनोद लखनपाल, देश राज विज, सोनी कुमार, सुमित कुमार, राकेश कुमार, राज कुमार, सोम दत्त और कमल शर्मा सहित अन्य दुकानदारों का कहना है कि सड़क की हालत बदतर है। बस स्टैंड के पास जालीनुमा नाली के कई ढक्कन खुले हैं। मुख्य बाजार में जगह-जगह पर गड्ढे बने हैं। गारली चौक के पास चार माह से खोदी गई नाली को अभी तक ठीक नहीं किया गया है, जिससे हादसे होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
दुकानदारों ने सड़क की हालत सुधारने तथा नाली निर्माण करने की मांग की है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता संतोष कटोच ने बाजार की सड़क व नालियों की हालत सुधारने का आश्वासन दिया है।