फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   41 drinking water schemes affected, water supply stopped due to siltation

Hamirpur (Himachal) News: 41 पेयजल योजनाएं प्रभावित, गाद भरने से नहीं हुई जलापूर्ति

Fri, 19 Sep 2025 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 19 Sep 2025 05:59 AM IST
विज्ञापन
41 drinking water schemes affected, water supply stopped due to siltation
लझियाणी में क्षतिग्रस्त हुआ स्लेटपोश मकान। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : 1
भोरंज/बड़सर/हमीरपुर। जिले में बुधवार देर रात हुई बारिश से नुकसान का क्रम जारी रहा। हालांकि वीरवार को दिनभर धूप खिली रही लेकिन परेशानियां कम नहीं हुईं। बारिश के कारण जल शक्ति विभाग की 41 पेयजल योजनाएं गाद भरने से ठप हैं। बुधवार को 39 योजनाओं के मरम्मत कार्य में देर रात बारिश से ब्रेक लग गई। बारिश से दो और पेजयल योजनाएं प्रभावित हो गईं जिससे वीरवार को पानी लिफ्ट नहीं हो पाया। बारिश से लझियाणी व जौड़े अंब में स्लेटपोश मकान, धिरवीं में गोशाला गिरने से अंदर बंधी भैंस मलबे में दबकर मर गई।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग की ओर से 191 पेयजल स्कीमों के माध्यम से जिले के साढ़े चार लाख परिवारों को जलापूर्ति की जाती है लेकिन 41 स्कीमों के प्रभावित होने से जल संकट गहरा गया है। मंडल हमीरपुर की 11, नादौन की 13, बड़सर की नौ, भोरंज की आठ सहित कुल 41 योजनाएं प्रभावित हैं। जल शक्ति विभाग के एसई नीरज भोगल ने बताया कि जल्द ही पेयजल योजनाओं को बहाल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा उपमंडल के अंतर्गत ही जनहैण से समताना संपर्क सड़क पर तीन स्थानों पर एक साथ भूस्खलन होने से 12 गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क कट गया है। सड़क पर जगह-जगह दरारें आ गई हैं। जिसके चलते लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर वाहनों की आवाजाही को बंद करवा दिया है। वहीं बिझड़ी बाजार से 200 मीटर दूर बिझड़ी से महारल सड़क पर पेड़ गिरने से आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर पेड़ गिरने से बरठी से बिझड़ी और बिझड़ी से बरठीं की ओर जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आधे घंटे बाद दुकानदारों, यात्रियों व वन विभाग के कर्मचारियों ने सड़क पर यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपमंडल भोरंज के धिरवीं गांव में स्लेटपोश गोशाला के गिरने से अंदर बंधी भैंस मलबे में दब गई। पीड़ित नरेश कुमार ने कहा कि हादसे में उन्हें चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही भोरंज पंचायत प्रधान पूजा देवी और उपप्रधान संजय ठाकुर मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार भोरंज रवि कुमार ने पीड़ित परिवार को तुरंत 5,000 रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की।



लझियाणी में स्लेटपोश मकान जमींदोज हो गया। पीड़ित नंद लाल पुत्र कन्हैया लाल ने कहा उनके पास यही मकान था। हादसे में उन्हें तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं उपमंडल बड़सर के अंतर्गत जौड़े अंब पंचायत में विजेंद्र कुमार का मकान भारी बारिश के कारण जमींदोज हो गया। हादसे में परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से परिवार को पड़ोसियों के घर में शिफ्ट किया गया है। एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने मौके का जायजा लेकर पीड़ित परिवार को तिरपाल प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed