फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   41 blood donors made great donation in Bachat Bhavan

Hamirpur (Himachal) News: बचत भवन में 41 रक्तदाताओं ने किया महादान

Sat, 09 Dec 2023 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
41 blood donors made great donation in Bachat Bhavan
अमर उजाला फाउंडेशन और हमीरपुर ब्लड डोनर तथा एचडीएफसी के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर उपस्थित आ
भोरंज (हमीरपुर)। अमर उजाला फाउंडेशन, हमीरपुर ब्लड डोनर टीम और एचडीएफसी के सहयोग से शुक्रवार को बचत भवन हमीरपुर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 41 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रमाण पत्र भेंट किए गए। हमीरपुर ब्लड डोनर की टीम व एचडीएफसी की तरफ से जलपान की भी विशेष व्यवस्था की गई। शिविर में 100 प्रतिशत दिव्यांग राजन कुमार छठी दफा रक्तदान करने पहुंचे। शारीरिक बाधाओं के बावजूद राजन वॉकर के सहारे रक्तदान करने पहुंचे और बाकियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर की टीम भी मौजूद रही। टीम की तरफ से विशेषज्ञों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके पर विशेषज्ञों ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त शरीर में बनने वाली क्रिया है और रक्त देने से कोई नुकसान नहीं होता है। आपके द्वारा किया गया रक्त किसी को जीवन दान दे सकता है। इस मौके पर एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप ने भोरंज स्कूल से आए विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व के बारे बताया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है। इससे किसी की भी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने इस इस पुण्य कार्य के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और हमीरपुर ब्लड डोनर तथा एचडीएफसी की सराहना की। इस मौके पर हमीरपुर ब्लड डोनर संस्था की ओर से पंकज धीर, पंकज पटियाल, पवन मंढोत्रा, रोहित शर्मा, अक्षय कुमार, प्रवीन कुमार, आशीष, शुभम, अनिल तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से कमलेश व उनकी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन




बाक्स:


रक्तदाता भाग सिंह का कहना है कि उन्होंने पहली बार रक्तदान किया है। रक्तदान करने पर उन्हें अच्छा लग रहा है। इस तरह के शिविरों का आयोजन होता रहना चाहिए।
विज्ञापन




43वीं बार रक्तदान करने पहुंचे राजेश खन्ना का कहना है कि हर तीन माह के बाद वह रक्तदान करते हैं। रक्त दान शिविर के आयोजन से रक्तदान का अवसर मिलने पर वह हमीरपुर ब्लड डोनर और अमर उजाला फाउंडेशन के आभारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




छठी बार रक्तदान करने वाले 100 फीसदी दिव्यांग राजन कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करना और रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाना पुण्य का कार्य है।



दूसरी दफा रक्तदान करने वाले आशीष शर्मा का कहना है कि रक्तदान से बहुमूल्य जिंदगी को बचाया जा सकता है। सभी को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।





---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed