{"_id":"69221b7e0bca8c9e4f0673f3","slug":"40-challans-were-issued-for-violating-traffic-rules-and-a-fine-of-rs-1-lakh-was-imposed-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-174354-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 40 \nचालान कर एक लाख रुपये लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 40 चालान कर एक लाख रुपये लगाया जुर्माना
Sun, 23 Nov 2025 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और उनकी टीम ने वाहन चालकों पर शिकंजा कसा है। एक सप्ताह में जिला के विभन्न स्थानों पर नाका लगाकर करीब 40 वाहनों के चालान काटे गए हैं। इनमें 17 स्कूली वाहन भी हैं।
वहीं, एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी किया गया, जिसमें करीब 40 हजार जुर्माना वाहन चालकों ने भर भी दिया। 15 दिनों के भीतर वाहन चालक जुर्माना नहीं भरते हैं, तो उनके वाहन ब्लैक लिस्ट हो सकते हैं। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आरटीओ की ओर से 10 से 15 नवंबर तक पक्का भरो, नादौन चौक सहित जिला के अन्य स्थानों पर नाका लगाया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों को हिदायतें जारी की गईं।
आरटीओ ने गाड़ियों का फिटनेस सर्टिफिकेट, प्रदूषण सर्टिफिकेट, वाहन चालकों के लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान पाया गया कि स्कूली बसों के चालक वर्दी में नहीं थे और किसी वाहन चालक के पास प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं था। स्कूली बस में महिला अटेंडेंट भी नहीं थीं।
विज्ञापन
ऐसे में यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर 40 वाहन चालकों पर करीब एक लाख रुपये जुर्माना किया गया है। 15 दिनों के भीतर यदि वाहन चालक जुर्माना नहीं भरते हैं, तो उनको ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। संवाद