फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   3,848 candidates appeared for the operator recruitment exam.

Hamirpur (Himachal) News: 3,848 अभ्यर्थियों ने दी परिचालक भर्ती परीक्षा

Mon, 11 Dec 2023 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
3,848 candidates appeared for the operator recruitment exam.
बाल स्कूल हमीरपुर में परिचालक भर्ती परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद
हमीरपुर। जिलेभर के 15 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को कंडक्टर भर्ती परीक्षा करवाई गई। अभ्यर्थी परीक्षा से एक घंटा पूर्व सुबह सवेरे ही परिवहन निगम की बसों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने पहुंचे। कंडक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन लोक सेवा आयोग के सौजन्य से किया गया। परीक्षा सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में हुई। परीक्षा केंद्रों में जिले के 4,683 अभ्यर्थियों ने सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा के दौरान एसी टू डीसी पवन शर्मा ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


15 केंद्रों में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में 600 अभ्यर्थी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में 240, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 180, हमीरपुर पब्लिक स्कूल में 400, न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालनगर में 500, द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में 250, सुपर मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में 213, ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर में 300, गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 500, ऐम पब्लिक स्कूल हमीरपुर में 250, एसडी पब्लिक स्कूल डुग्घा कलां में 350, डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के दो सेंटरों में 600, मां जानकी कॉलेज नर्सिंग हीरानगर में 300 अभ्यर्थियों को कंडक्टर भर्ती के लिए कॉल लेटर जारी किए गए थे। कुल 3,848 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 835 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस बारे में एसी टू डीसी पवन शर्मा ने कहा कि जिले के 15 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed