फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   36 thousand devotees visited Paunahari in Diyotsiddh

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 36 हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन

Tue, 20 May 2025 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 20 May 2025 07:28 AM IST
विज्ञापन
चैत्र मेले समाप्त होने के बाद भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे मंदिर
विज्ञापन

सोमवार को मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया 36,53,570 रुपये का चढ़ावा
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेले समाप्त होने के बाद भी में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दियोटसिद्ध मंदिर में बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की ओर से प्रतिदिन लाखों की संख्या में राशि का दान किया जा रहा है। मंदिर में सोमवार को 36 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
बाबा बालक नाथ मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि सोमवार के दिन मंदिर मे हुई चढ़ावे की गणना में 22,70,670 रुपए चढ़ावे के रूप में 13,82,900 दान के रूप में रुपये कुल योग 36,53,570 हुआ। बहुमूल्य धातुओं मे सोना 12 ग्राम 160 मिलीग्राम ,चांदी 268 ग्राम 640 मिलीग्राम चढ़ावे के रूप में चढ़ाई गई है। वहीं विदेशी मुद्राओं इंग्लैड के पांच पाउंड, यूएसए के 72 डॉलर, यूरो 10,कनाडा के 50 डॉलर, यूएई दिहराम 25 और कतर रियाल 109, ओमन रियाल भी विदेशी मुद्राओं के रूप में प्राप्त हुए। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर बकरा चढ़ाने की भी प्रथा है। ऐसी प्रथा के चलते 120 बकरे बाबा को अर्पित किए गए जिनकी न्यास द्वारा खुली बोले लगाकर389400 रुपए बाबा के खजाने में जमा किए गए।
विज्ञापन

कोट
-मंदिर में 36 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। -राजेंद्र गौतम, एसडीएम बड़सर, न्यास अध्यक्ष, बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed