फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   33 youth selected for jobs in UAE

Hamirpur (Himachal) News: संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी के लिए 33 युवा चयनित

Thu, 18 Dec 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 18 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार की एक विशेष पहल के तहत युवाओं को विदेश में नौकरी उपलब्ध करवाने हेतु बुधवार को जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार लिए गए।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) द्वारा भर्ती प्रतिनिधि कंपनी जेएसडीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज के माध्यम से आयोजित इस साक्षात्कार में संयुक्त अरब अमीरात में नौकरी हेतु 33 पात्र युवाओं का चयन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अब विदेश मंत्रालय के नियमों के अनुसार एचपीएसईडीसी के माध्यम से युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध करवा रही है।
उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के युवाओं को विदेश में अच्छी नौकरी प्राप्त करने के लिए फर्जी एजेंटों के जाल में फंसने की आवश्यकता नहीं है। एचपीएसईडीसी के माध्यम से विदेश में नौकरी मिलने के बाद उन्हें अपने कार्यस्थलों पर कोई दिक्कत नहीं आएगी और वहां किसी भी तरह की आपात परिस्थिति उत्पन्न होने पर वे तुरंत भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक निशा कटोच और आईटीआई हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने भी अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा एचपीएसईडीसी के माध्यम से करवाई जा रही प्लेसमेंट की प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed