फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुजानपुर पुल की टूटी रेलिंग की हुई मरम्मत

सुजानपुर पुल की टूटी रेलिंग की हुई मरम्मत

Sat, 04 May 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। ब्यास पुल पर टूटी रेलिंग को लोक निर्माण विभाग ने ठीक करवा दिया है। विभाग की ओर से करवाए गए इस कार्य से अब लोगों ने राहत की सांस ली है। ‘अमर उजाला’ ने बीती दो मई के अंक में टूटी रेलिंग की खबर को प्रमुखता से छापा था। खबर छपने के बाद हरकत में आए विभाग ने रेलिंग की मरम्मत करवा दी है।
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने पुल पर लगी रेलिंग को तोड़ दिया था। इस कारण पुल पर आवाजाही करने वाले लोगों एवं विशेष रूप से छोटे बच्चों को परेशानी हो रही थी। रेलिंग टूटी होने के कारण कोई भी बड़ा हादसा या अप्रिय घटना होने का अंदेशा बना रहता था। इसके साथ विभाग ने मुख्य सड़क में पड़े हुए गड्ढों को भी भरवा दिया है। शीघ्र ही टारिंग का कार्य भी विभाग शुरू करवाने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता परविंद्र कुमार ने कहा कि शरारती तत्वों ने रेलिंग को तोड़ दिया था। उसे नए सिरे से लगवा दिया गया है। मुख्य रास्ते में पड़े गड्ढों को भी भरवाने के बाद टारिंग का काम भी लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed