{"_id":"5c9a5547bdec2214676aad7e","slug":"31553618247-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बदलते ही अस्पताल में बढ़ी रोगियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बदलते ही अस्पताल में बढ़ी रोगियों की संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मौसम बदलते ही जिले के लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में रोजाना की ओपीडी 1200 से पार हो गई है। अकेले मेडिकल विभाग की ओपीडी ही 450 तक पहुंच रही है। वहीं, अस्पताल में हड्डी और त्वचा रोगियों की रोजाना ओपीडी 200 के पार पहुंच रही है। अस्पताल में पर्चियां बनवाने और टोकन लेने के लिए भी रिकार्ड भीड़ जमा हो रही है। पर्ची काउंटर के बाहर मेडिसन ओपीडी तक पर्चियां बनाने के लिए तीन लंबी लाइनें लग रही हैं। लाइनों में मरीज धक्कामुक्की करते नजर आ रहे हैं।
चिकित्सकों ने लोगों से बदलते मौसम में सावधानी बरतने का आग्रह किया है। चिकित्सकों ने फिटनेस पर ध्यान देने, व्यायाम करने, लापरवाही न करने, नींद पूरी लेने और पौष्टिक व संतुलित आहार लेने का आग्रह किया है ताकि, मौसम बदलने के कारण होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। गर्मियां शुरू होते ही कई तरह के त्वचा रोगी अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके अलावा हड्डी रोगियों की भी भीड़ रह रही है। मेडिकल विशेषज्ञ डॅा. भावेश बरवाल का कहना है कि मेडिसन ओपीडी में 450 के करीब मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। मेडिसन की तीनों ओपीडी में लोगों की भीड़ लगी रह रही है। उन्होंने लोगों से सावधानियां बरतने का आग्रह किया है। एमएस डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि पर्ची काउंटर पर महिला और पुरुषों के लिए अलग और सीनियर सिटीजन के लिए अलग से काउंटर बनाए हैं। आजकल रोजाना एक हजार से 1200 मरीज अस्पताल में दवाई लेने आ रहे हैं।