फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दियोटसिद्ध में झंडा रस्म के साथ चैत्र मेले शुरू

दियोटसिद्ध में झंडा रस्म के साथ चैत्र मेले शुरू

Thu, 14 Mar 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध/बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेलों का आगाज वीरवार को झंडा रस्म के साथ हुआ। उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा शर्मा ने झंडा रस्म पूरी कर मेलों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बाबा बालक नाथ मंदिर के महंत राजेंद्र गिरि ने भी भाग लिया। इससे पूर्व उपायुक्त ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आहुतियां डालीं। मंदिर के मुख्य धूने के पास झंडा रस्म अदा की गई। मेले के प्रथम दिन बारिश के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी देखी गई। हालांकि, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मौसम खुलते ही भक्तों में इजाफा होगा। वीरवार सुबह से ही बाबा बालक नाथ के दरबार श्रद्धालु जुटना शुरू हो गए और दोपहर तक बाबा बालक नाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिर की ओर बढ़ते रहे। हालांकि, दोपहर बाद मौसम साफ होने के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ। चैत्र मेलों के मद्देनजर भारी पुलिस बल और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

झंडा रस्म पूरी होते ही मंदिर परिसर पौणाहारी के जयकारों से गूंज उठा। चौदह मार्च से तीस अप्रैल तक चलने वाले मेलों के पहले दिन सैकड़ों की तादाद में पौणाहारी के भक्त बाबा बालक नाथ के दरबार में हाजिरी भरने पहुंचे। हालांकि, यह संख्या बीते वर्ष की संख्या से कम रही। अधिकतर श्रद्धालु पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के साथ-साथ अन्य राज्यों से पौणहारी के दरबार पहुंचे। प्रशासन की ओर से लोगों की सुविधा के लिए मंदिर 24 घंटे खुला रखा जा रहा है। मंदिर को आधा घंटा केवल सफाई के लिए बंद किया जा रहा है। पुलिस मंदिर में श्रद्धालुओं की चेकिंग कर रही है ताकि, मंदिर में कोई अप्रिय घटना न हो। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर डाग स्क्वायड भी तैयार रखे हैं। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और अपर बाजार में यातायात में बाधा उत्पन्न न करने के चलते बैरियर एक से आगे गाड़ियों को जाने नहीं दिया जा रहा था। बैरियर से आगे उन्हीं वाहनों को भेजा जा रहा है जिनके पास न्यास की अनुमति है। उपायुक्त रिचा वर्मा ने कहा कि न्यास प्रशासन की ओर से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को हर सुविधा प्रदान की जा रही है। इस मौके पर एडीसी रतन गौतम, एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा, मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल, डीएसपी जसवीर ठाकुर, एसएचओ बड़सर जगदीश चंद, ट्रस्टी कमल नयन शर्मा, सोमदत्त शर्मा, सुरेश चौधरी, श्याम सिंह ढटवालिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed