{"_id":"5c13ecc2bdec2255563f61c2","slug":"31544809666-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्रा की टीम ने अपनी पहली पारी में 173 रन बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंध्रा की टीम ने अपनी पहली पारी में 173 रन बनाए
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन के अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को हिमाचल और आंध्र की टीम में रणजी मैच शुरू हुआ। मेजबान हिमाचल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। रोमांचक खेल में आंध्र की टीम ने अपनी पहली पारी में 54.3 ओवरों में 173 रन बनाए।
बल्लेबाजी करते हुए ज्योतिसाईं कृष्णा ने 74 रन, मनीश ने 32 और सीआर घनेश्वर ने 19 रन बनाए। हिमाचल की ओर से गेंदबाजी करते हुए पीपी जसवाल ने 5 विकेट, अर्पित गुलेरिया ने 2, आरआर धवन ने 2 तथा एमजे डागर ने 1 विकेट हासिल की। हिमाचल ने शुक्रवार को अपनी पहली पारी में खेलते हुए 21 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए। हिमाचल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पीएस चोपड़ा 32 नाबाद तथा पीएम ठाकुर 10 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। आंध्रा की ओर से गेंदबाजी करते हुए अयप्पा ने एक विकेट हासिल किया।