{"_id":"5c13eb71bdec2253ea3565b5","slug":"31544809329-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिझड़ी अस्पताल में सर्दी, जुकाम के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिझड़ी अस्पताल में सर्दी, जुकाम के मरीज बढ़े
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी में मौसम के करवट लेते ही सर्दी, जुकाम, बुखार आदि के मरीज बढ़ गए हैं। अस्पताल में रोजाना 100 से ऊपर ओपीडी हो रही है। इससे पहले अस्पताल में इतनी ओपीडी नहीं होती थी। चिकित्सकों ने लोगों को सर्दी से बचने, खान-पान पर विशेष ध्यान देने और गर्म पानी का उपयोग करने की सलाह दी है।
क्षेत्र में मौसम का बदलता मिजाज लोगों को परेशान कर रहा है। सुबह और रात की ठंडक लोगों को बीमार कर रही है। लोग साधारण सर्दी, जुकाम, बुखार आदि का शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रही है। अस्पताल पहुंच रहे मरीजों में अधिकांश छोटे बच्चे और बुजुर्ग शामिल है। इस संबंध में बीएमओ बडसर एचआर कालिया का कहना है कि बदलते मौसम के कारण अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, बुखार के अधिकांश मरीज पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वह अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखे। पीने के पानी का इस्तेमाल उबाल कर करें।