{"_id":"5bf98ff6bdec22416c13db1b","slug":"31543081974-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टौणी देवी में शराब ठेके को लेकर उपायुक्त ने तहसीलदार से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टौणी देवी में शराब ठेके को लेकर उपायुक्त ने तहसीलदार से मांगी रिपोर्ट
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी (हमीरपुर)। बीडीओ आवास के पास खोले गए शराब ठेके को लेकर उपायुक्त हमीरपुर ने तहसीलदार टौणी देवी से एक दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है। तहसीलदार ने देर रात तक बीडीओ परिसर की कैंटीन को खुला रखने वाले दुकानदार को भी नोटिस भेजा है। बीडीओ आवास के पास शराब का ठेका खोलने की प्रशासन ने मनाही की थी।
इसके बावजूद रातों रात ठेका खोल दिया गया। एसडीएम की ओर से उपायुक्त को उस समय सौंपी गई रिपोर्ट में ठेके को लेकर इस स्थल को उपयुक्त नहीं माना था। उसके बाद प्रशासन ने दावा किया था कि इस स्थल पर अब ठेका नहीं खुलेगा तथा अगले वित्त वर्ष से ही टौणी देवी में ठेका खुलेगा। इसके बावजूद आबकारी विभाग ने ठेका खोल दिया। तहसीलदार टौणी देवी मीना ठाकुर का कहना है कि उन्हें उपायुक्त के आदेश मिले हैं। वह रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को सौंपेंगी। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बीडीओ परिसर में दुकानदार को शाम पांच बजे कैंटीन बंद करने के निर्देश दिए गए हैं और इसमें कोताही बरती गई तो आगामी कार्रवाई होगी।