{"_id":"5b758b6b42c7927281198a57","slug":"31534430059-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनाह पुल क्षतिग्रस्त, शिमला-धर्मशाला जाने वाले यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुनाह पुल क्षतिग्रस्त, शिमला-धर्मशाला जाने वाले यात्री परेशान
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। ब्रिटिशकाल में बना कुनाह पुल कई सालों से जर्जर हो चुका है और वर्तमान में गिरने के कगार पर है। इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से न केवल हमीरपुर बल्कि राजधानी शिमला और धर्मशाला समेत अन्य जिलों के लोग खासे परेशान हो रहे हैं। वैकल्पिक मार्ग से अतिरिक्त सफर और जाम की समस्या के चलते बसें एक से डेढ़ घंटा देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं। बीते 12 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश के बाद इस पुल की अप्रोच वॉल क्षतिग्रस्त हो जाने से इस मार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से बंद है। इसके चलते रानीताल-शिमला नेशनल हाईवे से गुरजने वाले वाहनों को वाया नादौन भट्ठा, कांगू, गलोड, सलौणी और वाया भोटा होकर गुजरना पड़ा है।
वहीं, हमीरपुर बस स्टैंड से होकर जाने वाली सभी बसें वाया भोटा, पट्टा तरक्वाड़ी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। वहीं कारों समेत अन्य छोटे वाहनों के लिए वाया भोटा, सिद्धपुर, ताल और डिडवीं टिक्कर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था है। यह सभी वैकल्पिक मार्ग सिंगल रोड हैं, जो ग्रामीण इलाकों से होकर गुजरते हैं। हमीरपुर से चंडीगढ़ जाने वाली बसें भी नालटी गलोड होकर रवाना हो रही हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को अतिरिक्त सफर के अलावा ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वाहन चालकों में रमेश चंद, कुलदीप ठाकुर, सुरेश ठाकुर और प्रदीप कुमार का कहना है कि वैकल्पिक मार्ग में जाम की समस्या से ईंधन की भी अधिक खपत हो रही है। हालांकि क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है लेकिन, कुनाह पुल की बहाली को एक सप्ताह अतिरिक्त समय लगेगा। उधर, एनएच विभाग के एक्सईएन जगदीश कानूनगो का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का कार्य जारी है, शीघ्र पुल को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा।