{"_id":"5b4f476c4f1c1b4e748b5985","slug":"31531922284-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 पदों के लिए 680 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 पदों के लिए 680 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जेबीटी की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने प्रदेशभर से आए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के कार्यालय में बुधवार को साक्षात्कार प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेशभर से करीब 680 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर में जेबीटी अध्यापकों के 36 पद भरे जाने हैं। इन खाली पदों को भरने के लिए विभाग ने बैचवाइज साक्षात्कार का आयोजन किया था। जिसमें भाग लेने के लिए बुधवार सुबह ही काफी संख्या में महिला और पुरुष उम्मीदवार प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में पहुंच गए थे। ओपन भर्ती प्रक्रिया में वर्ष 2007-08 से लेकर 2015-16 बैच तक जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार अध्यापकों ने भाग लिया। उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देशराज बरवाल ने कहा कि बुधवार को करीब 680 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी जाएगी।