फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मेडिकल कॉलेज में दो चिकित्सा अधीक्षक, डॉक्टरों की ड्यूटी पर बवाल

मेडिकल कॉलेज में दो चिकित्सा अधीक्षक, डॉक्टरों की ड्यूटी पर बवाल

Tue, 05 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सकों और सीएमओ कार्यालय का पुलिस थाना में पहुंचा मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि अब यहां एक और विवाद पैदा हो गया है। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। संस्थान में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर दो अधिकारी सेवाएं दे रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में चिकित्सा अधिकारी और कॉलेज प्रधानाचार्य दोनों ने जून माह के चिकित्सक ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिए हैं। इन दोनों ड्यूटी रोस्टर में एक चिकित्सक की ड्यूटी एक दिन में ही अलग अलग-समय में दशाई गई है। इस कारण चिकित्सक असमंजस में हैं।
विज्ञापन

वहीं चिकित्सकों की ड्यूटी के बारे में साफ न होने से मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कायदे से अस्पताल का चिकित्सा अधिकारी ही चिकित्सकों की ड्यूटियां लगाता है, लेकिन यहां प्रिंसिपल और एमएस दोनों ने चिकित्सकों की ड्यूटियां लगाई हैं। जिस चिकित्सक की एमएस ने दिन में ड्यूटी लगाई है प्रिंसिपल के रोस्टर में उस चिकित्सक की रात की ड्यूटी है। एमएस के रोस्टर में जिस दिन चिकित्सक की छुट्टी है, प्रिंसिपल के रोस्टर में उस दिन चिकित्सक की ड्यूटी है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था के चलते अस्पताल के स्टाफ सदस्यों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर को मेडिकल कॉलेज का दर्जा तो दे दिया गया है लेकिन अस्पताल में व्यवस्थाएं चरमराई हुई है। समन्वय की कमी के कारण अस्पताल में दो ड्यूटी रोस्टर लग रहे हैं। इससे मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं पर सवाल उठते हैं। असमंजस में फंसे चिकित्सकों को भी साफ नहीं हो रहा है कि कौन से ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से सेवाएं दें। उधर, इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर की एमएस डॉ. अर्चना सोनी का कहना है कि प्रत्येक माह की ड्यूटी का रोस्टर माह के पहले दिन बनता है। प्रिंसिपल की तरफ से भी ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed