फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बिना शौचालय झुग्गियों में रह रहे प्रवासियों को निकालने के आदेश

बिना शौचालय झुग्गियों में रह रहे प्रवासियों को निकालने के आदेश

Fri, 23 Mar 2018 11:15 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज प्रशासन ने जाहू में बिना शौचालय के झुग्गियों में रह रहे प्रवासियों को निकालने के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने झुग्गियों में रहने वाले प्रवासियों को निजी जमीन पर ठहराने वाले मालिकों को शौचालय की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं। अगर भूमि मालिक शौचालय की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं तो मालिकों को प्रवासियों की झुग्गियों को उक्त स्थान से हटाना होगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए भोरंज एसडीएम ने पंचायत को एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जाहू में सीर खड्ड किनारे और स्थानीय लोगों की भूमि पर बाहरी राज्यों के लोगों ने झुग्गी-झोपड़ियां बना ली है। जमीन मालिकों ने उन्हें किराये पर जमीन देकर ठहरा तो लिया है, परंतु शौचालय की व्यवस्था नहीं की है। ऐसे में कस्बा में स्वच्छता पर ग्रहण लग रहा है। जिलाधीश हमीरपुर के बीते जाहू के दौरे के दौरान उन्होंने खुले में शौच करने और गंदगी फैलाने पर कड़ा संज्ञान लिया है। प्रशासन ने एक सप्ताह के बाद प्रवासियों की झुग्गियों को हटाने के आदेश दिए हैं। जाहू पंचायत के प्रधान राजू ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होनें कहा कि एसडीएम के निर्देशानुसार निजी भूमि मालिकों को को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम भोरज विजय कुमार का कहना है कि स्वच्छता अभियान में बाधा पहुंचाने वाले लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए पंचायत को को आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कुछ लोग निजी भूमि पर प्रवासियों को ठहराना चाहते हैं तो उन्हें शौचालय और बाथरूम का निर्माण करना होगा। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed