{"_id":"5a9eb5e84f1c1b3f658b638c","slug":"31520350696-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टौणी देवी अस्पताल को मिली डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टौणी देवी अस्पताल को मिली डॉक्टर
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर।
सिविल अस्पताल टौणी देवी को एक और डाक्टर मिल गया है। इससे अस्पताल में उपचार करवाने के लिए आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी। सिविल अस्पताल में बतौर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुनील शर्मा कार्य कर रहे थे। उन्हें पूर्व सरकार के समय यहां से घुमारवीं भेज दिया था।
उनकी सेवाओं से यहां के लोग संतुष्ट थे। इसे रोकने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों ने मांग की थी। लेकिन तबादला रद्द नहीं हो पाया। सत्ता परिवर्तन के बाद उन्हें फिर से टौणी देवी लाया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है। इसके लिए भाजपा नेता विजय बहल, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों बीडीसी सदस्य प्रेम लता ठाकुर, टपरे के पूर्व प्रधान मदन लाल, पूर्व बीडीसी तिलक राज, पूर्व प्रधान जगदीश चौहान, देश राज, ग्राम केंद्र टौणी देवी ने धूमल का आभार जताया है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन