{"_id":"5a4634a94f1c1b8b688bb237","slug":"31514550441-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र मेलों से पहले पूरा होगा लंगर भवन का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र मेलों से पहले पूरा होगा लंगर भवन का कार्य
Updated Fri, 29 Dec 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दस करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवन का निर्माण कार्य मार्च माह में लगने वाले चैत्र मेलों से पहले पूरा हो जाएगा। मंदिर न्यास श्रद्धालुओं के लिए बेहतर लंगर सुविधा देने को नए लंगर भवन का निर्माण करवा रहा है। पुराने लंगर भवन के असुरक्षित होने के चलते न्यास नए भवन का निर्माण करवा रहा है। नया लंगर भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इस लंगर भवन में एक साथ करीब 1000 लोग भोजन कर सकते हैं। मंदिर में हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु सिद्ध योगी के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा के लिए न्यास प्रशासन करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है।
मंदिर प्रशासन द्वारा नए साल के आगमन पर दियोटसिद्ध मंदिर को खूब सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर के हर भाग की सफाई कर उसे फूलों के साथ सजाया जा रहा है। नए साल के आगमन पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। 31 दिसंबर की रात को दियोटसिद्ध मंदिर में विशाल जागरण का आयोजन किया जाता है। 31 दिसंबर को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा के लिए मंदिर न्यास द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। उधर, डीएसपी धर्म चंद का कहना है कि जहां तक सुरक्षा की बात है, इसके लिए अतिरिक्त फोर्स मंगवाई गई है। वहीं मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर धनवीर ठाकुर का कहना है कि मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि लंगर भवन का कार्य भी जल्द ही पूरा हो जाएगा।