{"_id":"5a380dbc4f1c1bce6d8b4c63","slug":"31513622972-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन भरा जाएगा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन भरा जाएगा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का फॉर्म
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई गई प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के फॉर्म अब ऑनलाइन भरे जाएंगे। इन फॉर्मों को भरने की प्रक्रिया प्रदेशभर में शुरू हो गई है। इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिला को विभाग की तरफ से पांच हजार रुपये की अनुदान राशि मिलेगी। यह अनुदान राशि महिला को तीन किस्तों में दी जाएगी। महिला को पहली किस्त उसके गर्भवती होने के चार माह बाद एक हजार रुपये की मिलेगी। इसके बाद अगली किस्त दो हजार रुपये महिला को सातवें से नौंवे माह के बीच मिलेगी। वहीं अंतिम किस्त दो हजार रुपये के रूप में प्रसव के समय मिलेगी। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को फॉर्म भरने के लिए विभाग के कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेेंगे। हालांकि इस योजना के फॉर्म विभाग के कार्यालय में ही भरे जाएंगे, लेकिन इसके लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं का बायोडाटा उनके घर से लाएंगी और विभाग के कार्यालय में आकर गर्भवती महिलाओं के ऑनलाइन फॉर्म भरवाएंगी। इस फॉर्म को भरने के लिए गर्भवती की उम्र 19 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। वहीं महिला व उसके पति का आधार कार्ड होना अनिवार्य रहेगा। इसके साथ ही गर्भवती के बैंक अकाउंट की कॉपी भी लगेगी। ऐसी गर्भवती महिला जिसे सरकारी या अर्धसरकारी संस्था से प्रसूति सहायता मिल रही हो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। उधर, डीपीओ बंदना चौहान का कहना है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के फॉर्म अब ऑनलाइन भरे जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिला को पांच हजार रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। फॉर्म को ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन