{"_id":"5a380db34f1c1baf678c26f0","slug":"31513622963-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी चौक से सब्जी मंडी तक रहे वाहन निषेध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी चौक से सब्जी मंडी तक रहे वाहन निषेध
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मतगणना के कारण जिला मुख्यालय में गांधी चौक से सब्जी मंडी तक वाहनों का प्रवेश 18 दिसंबर को पूरा दिन निषेध रहा। जिला में आने वाले वाहनों की विभिन्न पार्किंग स्थलों में भरमार रही। पार्किंग स्थलों में वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह कम पड़ गई। कई वाहनों चालकों ने अपने वाहन डांग क्वाली, ट्राला यूनियन व पक्का भरो रोड पर सड़क किनारे खड़े किए। बाजार में अपने कामों से आए लोगों को वाहन निषेध होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वहीं मतगणना का परिणाम सुनने के लिए जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लोग व राजनेताओं के समर्थक जिला मुख्यालय पहुंचे। इनमें से अधिकतर समर्थक अपने वाहनों से ही जिला मुख्यालय आए। समर्थकों को गांधी चौक से सब्जी मंडी तक वाहन ले जाने की अनुमति नहीं मिली। इस कारण उन्होंने अपने वाहन पार्किंग स्थलों में खड़े किए। सोमवार को जिला मुख्यालय में वाहनों की भरमार से कई बार जाम भी लगा। लोगों व राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों ने अपने नेता या पार्टी के मतों की संख्या जानने के लिए परेशानी भी झेल ली। कई चेहरे खुशी से ढोल नगाड़ों के साथ तो कई चेहरे मायूस होकर जिला मुख्यालय से बाहर निकले।